गिरडीह, जुलाई 22 -- Gridih News: गिरिडीह। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र में संचालित वेंकटेश्वर नामक फैक्ट्री में कोयला लदे मालवाहक की चपेट में आने से सुपरवाइजर की मौत हो गयी। मृतक धनबाद के निरसा का रहनेवाला था और गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के कुटिया मंदिर रोड में रहता था। मृतक 52 वर्षीय राजकिशोर सिन्हा है। घटना सोमवार देर रात की है। घटना की सूचना मिलने पर मुफ्फसिल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर श्याम किशोर महतो पुलिस बल के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। मालवाहक मृतक की शरीर पर चढ़ गया था, जिससे बॉडी पूरी तरह से क्षत-विक्षत हो गई थी। शव को बोरे में बांधकर अस्पताल लाया गया और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की गई है। हालांकि परिजन मुआवजा की मांग करते हुए पोस्टमार्टम को रोक दिये। बाद में मृतक के परिजनों एवं विभिन्न दलों के नेताओं तथा...