Gridih News: फैक्ट्री के खिलाफ दो अगस्त को बनाई जाएगी मानव शृंखला
गिरडीह, जुलाई 29 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह सदर प्रखंड के चतरो स्थित बालमुकुंद फैक्ट्री द्वारा उसरी नदी से पाइपलाइन के माध्यम से फैक्ट्री में पानी लाने के लिए बिछाए जा रहे पाइपलाइन के विरोध में सोमवार को मोहनपुर दुर्गा मंडप के पास ग्रामीणों ने बैठक की। बैठक में सभी ने एक स्वर में पाइपलाइन बिछाए जाने का विरोध किया और कहा कि किसी भी कीमत पर उसरी नदी का पानी बालमुकुंद फैक्ट्री में नहीं जाने दिया जाएगा। फैक्ट्री को प्रदूषण भी बंद करना होगा। चतरो के साथ-साथ आसपास के गांवों में इसकी जागरूकता के लिए 2 अगस्त को मानव शृंखला बनाए जाने का निर्णय लिया गया। मानव श्रृंखला वाटर फॉल उसरी नदी पुल के पास से गिरिडीह शहर की ओर बनाया जाएगा। इसके बाद उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना देने का भी निर्णय लिया गया। यह भी पढ़ें- जेल भरो आंदोलन के समर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.