गिरडीह, जुलाई 25 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। बालमुकुंद फैक्ट्री द्वारा उसरी नदी से पानी ले जाने के लिए पाइपलाइन बिछाने का कार्य तेज कर दिया गया है, जिसका स्थानीय ग्रामीणों ने विरोध किया है। शुक्रवार को पाइपलाइन बिछाने के दौरान प्रशासन की टीम भी पहुंची। प्रशासन का कहना था कि पथ निर्माण विभाग ने फैक्ट्री को पाइपलाइन बिछाने का लिखित आदेश दिया है।

स्थानीय ग्रामीणों का विरोध काम रोकने के मामले में बालमुकुंद प्रबंधक ने उच्च अधिकारियों को लिखित आवेदन दिया है। इसी कारण प्रशासन ने फोर्स की तैनाती की है, ताकि ग्रामीणों और कार्यरत कर्मियों के बीच झड़प न हो। प्रशासन ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से कार्य हो इसके लिए एक टीम गठित कर मौके पर भेजी गई है। इधर इस मामले में ग्रामीणों में आक्रोश है। सामाजिक कार्यकर्ता विकास राय, शुभांकर गुप्ता, अरुण सा...