गिरडीह, नवम्बर 21 -- Gridih News: देवरी, प्रतिनिधि। झारखंड स्थापना दिवस समारोह को लेकर देवरी स्थित खेल मैदान में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय फुटबॉल मैच प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें भेलवाघाटी टीम के खिलाड़ियों ने बेड़ोडीह टीम को एक के मुकाबले 3 गोल से हराकर प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जीत लिया। देवरी के बीडीओ कुमार बंधु कच्छप, सीओ श्यामलाल मांझी, डीपीआरओ राधेश्याम राणा, बीओआई चतरो के प्रबंधक अंकित कुमार तथा सांसद प्रतिनिधि अविनाशचंद्र राय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। खेल का फाइनल प्रतियोगिता भेलवाघाटी एवं बेड़ोडीह पंचायत टीम के खिलाड़ियों के बीच आयोजित किया गया। जिसमें भेलवाघाटी की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए बेड़ोडीह टीम को 3-1 से पराजित कर प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जीत लिया। भेलवाघाटी की ओर स...