गिरडीह, अगस्त 17 -- Gridih News: गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के गांडेय पंचायत के कल्याणपुर गांव स्थित खेल मैदान में सोमवार को पंचायत स्तरीय एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में गांडेय के समाजसेवी कुंदन पाठक उपस्थित थे। मुख्य अतिथि ने फीता काटकर और खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर टूर्नामेट का शुभारंभ किया। टूर्नामेट में कुल 8 टीमों ने भाग लिया था। टूर्नामेट में कुल 7 मैच खेले गए जिसमें 4 क्वालीफाई, 2 सेमीफाइनल और एक फाइनल मैच शामिल है।टूर्नामेट का शुभारंभ मैच कल्याणपुर और हड़माडीह के बीच खेल से हुआ जबकि फाइनल मैच चंपापुर और कुसुम्भा के बीच खेला गया जिसमें पेनाल्टी सूट में चंपापुर की टीम 3-0 से विजयी रही। मुख्य अतिथि ने विजेता और उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार और मेडल देकर सम्मानित किया।...