Gridih News: फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या
गिरडीह, अगस्त 18 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। पचंबा थाना क्षेत्र के बक्सीडीह रोड निवासी 22 वर्षीय महताब अंसारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या के पीछे की वजह सामने नहीं आयी है। घटना की सूचना मिलने के पचंबा पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में कर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। पचंबा पुलिस ने बताया कि मृतक के पिता नसीम अंसारी ने बताया कि रविवार की रात में महताब खाना-खाकर अपने कमरे में सोने चला गया था। सोमवार की सुबह जब वह काफी देर तक नहीं उठा तो सुबह साढ़े सात बजे उसे उठाने गये तो देखा कि वह अपने कमरे में फांसी के फंदे से लटका हुआ है। पचंबा पुलिस का कहना है कि अभी परिजनों ने किसी तरह का आवेदन नहीं दिया है। परिजनों का आवेदन मिलने के बाद मामले में अग्रेतर कार्रवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.