Gridih News: फलहारी बाबा समाधि स्थल पर जुटी श्रद्धालुओं की भीड़
गिरडीह, नवम्बर 23 -- Gridih News: गांडेय। गांडेय प्रखंड के फुलची पंचायत के पांडेयडीह गांव स्थित फलहारी बाबा समाधि स्थल पर रविवार को चादरपोशी के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने फलहारी बाबा के समाधि स्थल की पूजा अर्चना की और चादरपोशी भी की। फलहारी बाबा समाधि स्थल में क्षेत्र के कई समाजसेवी और जनप्रतिनिधियों ने चादरपोशी करके क्षेत्र की उन्नति और शांति की कामना की। समाधि स्थल परिसर में मेला का भी आयोजन किया गया। मेला में स्थानीय दुकानदारों ने विभिन्न तरहों की दुकान लगाई थी। मेला में फुलची, पांडेयडीह, मरखोगुडी सहित विभिन्न गांवों के ग्रामीणों का जुटान हुआ। बता दें कि क्षेत्र के संत जो लगातार 15 वर्षों तक फल खाकर जिंदा रहे थे वर्ष 1855 में उनकी मृत्यु हो गई थी जिसके बाद पांडेयडीह गांव में फलहारी बाबा का समाधि स्थल बनाया गया और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.