Gridih News: फरार चल रहे अमित सिन्हा ने दायर की अग्रिम जमानत याचिका
गिरडीह, अक्टूबर 18 -- Gridih News: गिरिडीह। करोड़ों रुपये की ठगी मामले में फरार चल रहे नामजद अभियुक्त राधा स्वामी संगठन के अमित सिन्हा ने सत्र न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है। 16 अक्तूबर को अमित सिन्हा ने अधिवक्ता विशाल आनंद के माध्यम से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 482 के तहत प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है। 23 अक्तूबर को अमित सिन्हा की अग्रिम जमानत याचिका पर अदालत में पहली सुनवाई होगी। बता दें कि इसी मामले में जेल में बंद राधा स्वामी संगठन के विजिलेंस अधिकारी जितेंद्र कुमार उर्फ सुबोध सिंह, प्रदेश अध्यक्ष मुकेश सिन्हा की पत्नी सह जिला प्रभारी अनिशा सिन्हा एवं उसका भाई सुमित सिन्हा उर्फ सुमित कुमार द्वारा दायर जमानत याचिका को 08 अक्तूबर को जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.