गिरडीह, जुलाई 26 -- Gridih News: झारखंडधाम, प्रतिनिधि। विभागीय आदेश के आलोक में उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय दुम्मा में शनिवार को विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) का पुनर्गठन किया गया। पर्यवेक्षक प्रभु नारायण वर्मा की देखरेख में पूर्व गठित समिति को भंग कर राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रावधानों के तहत नई समिति का गठन किया गया। नई समिति में 50 प्रतिशत महिलाओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है। पुनर्गठित समिति में बबिता देवी को अध्यक्ष, श्रीकांत कुमार को उपाध्यक्ष, यमनी देवी को संयोजिका तथा गीता देवी को उपसंयोजिका चुना गया। पूर्व अध्यक्ष कांती शर्मा, प्रभारी प्राचार्य बिनोद कुमार एवं बाल संसद की छात्राओं ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष बबिता देवी को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। यह भी पढ़ें- Kodarma News: आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा की प्रबंध समिति गठित...