गिरडीह, अक्टूबर 29 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। अक्सर प्रेमिका द्वारा प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की खबरें आती हैं, लेकिन गिरिडीह जिले के बगोदर/सरिया में ठीक इसके उलट मामला सामने आया है। यहां एक प्रेमी ने अपनी ही पत्नी के साथ मिलकर अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी और वारदात को हादसा दिखाने के लिए शव को बोरे में भरकर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। वजह सिर्फ डेढ़ लाख रुपया बना। एसडीपीओ धनंजय राम से मिली जानकारी के अनुसार प्रेमिका लक्ष्मी कुमारी पढ़ाई के लिए प्रेमी विनोद मंडल से डेढ़ लाख रुपये की मांग कर रही थी। विनोद एक साथ इतनी बड़ी रकम देने को तैयार नहीं था। लक्ष्मी लगातार पैसों के लिए दबाव बना रही थी। इससे छुटकारा पाने के लिए विनोद ने हत्या की साजिश रची। यह भी पढ़ें- Gridih News: चिचाकी ट्रैक पर मिली युवती के शव मामले की गुत्थी सुलझीहत्...