गिरडीह, नवम्बर 8 -- Gridih News: बेंगाबाद। घर से भागकर शादी रचाने वाले प्रेमी जोड़े को जामताड़ा थाना पुलिस शनिवार को बेंगाबाद थाना से अपने साथ ले गई। यह मामला जामताड़ा थाना कांड संख्या 151/26 से जुड़ा हुआ है। जानकारी के अनुसार इस मामले में 6 नवंबर को जामताड़ा थाना में दुलार भोगता को नामजद अभियुक्त बनाते हुए कांड अंकित किया गया था। कांड अंकित होने के बाद पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी हुई थी। इसी बीच दोनों के बेंगाबाद में होने की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस बेंगाबाद पहुंची और आरोपी युवक के साथ युवती को अपने साथ लेकर वापस लौट गई। बताया जाता है कि प्रेमी जोड़ा दो अलग-अलग समुदाय से हैं। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था और दोनों ने घर से भागकर शादी रचा ली। शनिवार को दोनों बेंगाबाद थाना पहुंचे थे, जहां से पुलिस उन्हें जामताड़ा ...