Gridih News: प्रेमिका ने ही फोन कर बुलाया, फिर कमरे में प्रेमी का रेता गया गला
गिरडीह, सितम्बर 6 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। पहाड़पुर हत्याकांड मामले में गिरिडीह सदर एसडीपीओ जीतबाहन उरांव ने बड़ा खुलासा किया है। बेंगाबाद थाना में शनिवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि सपना कुमारी के साथ मिथुन उर्फ कारू दास का चल रहा प्रेम प्रसंग परिजनों को नागवार गुजर रहा था। जिस कारण किशोर की सुनियोजित तरीके से जघन्य हत्या कर दी गई। हत्या के बाद साक्ष्य छुपाने की नियत से शव के टुकड़े किए गए और उसे जलाने का प्रयास किया गया। शव के पूरी तरह नहीं जलने पर उसे जमीन के नीचे दफना दिया गया था। एसडीपीओ ने बताया कि इस जघन्य हत्याकांड में मृतक की प्रेमिका सपना के शामिल होने का भी खुलासा हुआ है। प्रेमिका ने ही फोन कर मृतक को पहाड़पुर बुलाया था। रविवार की शाम मिथुन दास प्रेमिका से मिलने पहाड़पुर पहुंचा था। वहीं इसकी हत्या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.