Gridih News: प्रेमालाप करते धराए दो जोड़ों की कराई शादी
गिरडीह, जुलाई 9 -- Gridih News: देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के बेहराडीह गांव में मंगलवार रात प्रेमालाप करते धराए प्रेमी युगल का ग्रामीणों ने विवाह करवा दिया गया। जिससे क्षेत्र में कई तरह की चर्चा होने लगी थी। इस संबंध में बताया गया कि चकाई थाना क्षेत्र के लगमा गांव के युवक का प्रेम प्रसंग उक्त गांव की युवती से चल रहा था। युवक मंगलवार रात अपनी प्रेमिका से मिलने आया था। इस बीच ग्रामीणों की नजर प्रेमी जोड़े पर पड़ गयी। ग्रामीणों के द्वारा लड़की के माता पिता को भी इसकी सूचना दी गयी। इसके बाद दोनो का विवाह करवा दिया गया। इधर घोसे गांव में भी बेंगाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव से अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए आये युवक का भी परिजनों के द्वारा शादी करवा दिया गया। शादी के बाद दोनों प्रेमी जोड़ा कुशल पूर्वक अपने अपने घर चले गये।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.