Gridih News: प्रशिक्षण लेकर गांव लौटे अग्निवीर रोहित का स्वागत
गिरडीह, अगस्त 11 -- Gridih News: गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड के पिहरा पश्चिमी पंचायत अंतर्गत जगदीशपुर निवासी शंकर साव के पुत्र रोहित कुमार के वायुसेना अग्निवीर का प्रशिक्षण पूरा कर गांव लौटने पर ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। रोहित के स्वागत में खेरडा मोड़ से रोड शो निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवा, जनप्रतिनिधि व ग्रामीण शामिल हुए। रोड शो के दौरान तिरंगे के साथ देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से रोहित का स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुखिया अमित कुमार ने कहा कि रोहित की सफलता पूरे पंचायत के लिए गर्व की बात है। उनकी उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं को देशसेवा के लिए प्रेरित करेगी। यह भी पढ़ें- प्रस्तावित फ्लायर:::कांधला के शंकर शर्मा ने 6111 मीटर ऊंची माउंट यूनाम चोटी पर फहराया तिरंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.