गिरडीह, नवम्बर 22 -- प्रकाश पर्व पर प्रभात फेरी में संगत ने किया कीर्तन Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सिख समाज की ओर से निकाली जा रही प्रभात फेरी के पांचवें दिन शनिवार को शहर का माहौल भक्तिमय बना रहा। पंजाबी मोहल्ला स्थित गुरुद्वारा साहिब से निकली प्रभात फेरी मकतपुर चौक और कालीबाड़ी होते हुए कचहरी रोड स्थित सरदार साहिल सलूजा एवं शिप्रा सलूजा के आवास पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। प्रभात फेरी में संगत ने गुरबाणी कीर्तन का गायन किया। 'लाल रंगीले प्रीतम मनमोहन तेरे दरसन कउ हम बारे...' कीर्तन से वातावरण गुरु भक्ति में सराबोर हो गया। समापन पर सलूजा परिवार की ओर से संगत पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। महिला सिख जत्था ने कीर्तन एवं अरदास की। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच जलपान वितरित ...