गिरडीह, सितम्बर 15 -- Gridih News: गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय अंचल के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के बुधुडीह पंचायत के सूजना गांव में ग्रामीणों ने मतदाता सूची से नाम विलोपित करनेवाले प्रपत्र 7 को मतदाता को बिना जानकारी भरने को लेकर सोमवार दोपहर हंगामा किया। ग्रामीणों ने भाजपा के दो बीएलओ-2 क्रमशः मधु दत्ता और दिलचंद पडित को बंधक बना लिया। घटना की जानकारी मिलने पर अहिल्यापुर थाना प्रभारी ऐनुल हक खां, गांडेय बीडीओ निशात अंजुम, सीओ ओम प्रकाश बड़ाईक, जामजोरी पंचायत के मुखिया मो कलाम, बुधुडीह पंचायत के मुखिया नवीन कुमार वर्मा सहित अन्य लोग ग्रामीणों को समझाने - बुझाने मे लगे हुए हैं। प्रखंड प्रशासन के द्वारा मामले का सत्यापन किया जा रहा है। बता दें कि यह मामला बुधुडीह पंचायत के सूजना गांव बूथ संख्या 303 का है।

ग्रामीणों का हंगामा जानकारी के अनुसार...