Gridih News: प्रतिवेदन प्रखंड कार्यालय में जमा करने का निर्देश
गिरडीह, सितम्बर 11 -- Gridih News: देवरी। देवरी स्थित प्रखंड सभागार में गुरुवार को बीपीओ गणेश कुमार की अगुवाई में कर्मियों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें विकसित भारत जी रामजी योजना के तहत चयन की गई योजनाओं का प्रतिवेदन प्रखंड कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया गया। बैठक में उपस्थित कर्मियों को पंचायतों में क्रियान्वित योजनाओं का निरीक्षण एवं मापी के उपरांत ही राशि भुगतान करने का निर्देश दिया गया। बिरसा हरित आम बागवानी योजनाओं की जांच कर आम पौधा सूख जाने व मर जाने के स्थान पर नये पौधे लगवाने की बात कही गई। मौके पर सहायक अभियंता सौगत मंडल, कनीय अभियंता कंचन रवि, राकेश पांडेय, रईस अख्तर, ग्राम रोजगार सेवक देवकी रजक, सुनील संत आदि कर्मी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.