Gridih News: प्रतिबंधित जमीन की सूची हटाने के हाईकोर्ट के फैसले से किसानों में खुशी
गिरडीह, नवम्बर 10 -- हाईकोर्ट के फैसले से किसानों में खुशी Gridih News: गिरिडीह। झारखंड में प्रतिबंधित भूमि की सूची राष्ट्रीय सामान्य दस्तावेज पंजीकरण प्रणाली (एनजीडीआरएस) से हटाने संबंधी झारखंड हाईकोर्ट के 5 नवंबर 2026 के फैसले से किसानों में खुशी है। इस फैसले के बाद किसान जनता पार्टी के अनिश्चितकालीन धरना के 85वें दिन पपरवाटांड़ मैदान में किसानों की बैठक हुई। बैठक में हाईकोर्ट के फैसले को किसानों की बड़ी जीत बताते हुए इसे गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के केंद्रीय कमेटी अध्यक्ष सह अधिवक्ता अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि वर्ष 2015 में झारखंड सरकार ने गिरिडीह जिले के करीब 70 हजार प्लॉट की जमीन को प्रतिबंधित सूची में डाल दिया था। इसके कारण संबंधित जमीन की खरीद-बिक्री और रजिस्ट्री पर रोक लग गई थी। लगान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.