गिरडीह, अगस्त 18 -- Gridih News: जमुआ, प्रतिनिधि। प्रखंड स्तरीय आईसीटी समीक्षात्मक बैठक सोमवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुसेया में प्रखंड कॉर्डिनेटर पवन कुमार साव की अध्यक्षता में हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में चल रही आईसीटी यानि सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी सुविधाओं की स्थिति के जायजा से अवगत होना था। इस बैठक में कंप्यूटर शिक्षकों से वर्तमान स्थिति की जानकारी ली गई। कॉर्डिनेटर ने बताया कि आईसीटी चैंपियनशिप की प्रतियोगिता परीक्षा होगी। जिसमें 9 से 10 कक्षा के बच्चे भाग लेगें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...