गिरडीह, सितम्बर 7 -- Gridih News: झारखंडधाम, प्रतिनिधि। जमुआ थाना क्षेत्र के तारा-मुरखारी गांव की सीमा पर पोतैया नदी स्थित तिलैया श्मशान घाट के समीप सोमवार को करीब 60 वर्षीय महिला का अधजला शव नदी के बीच झाड़ियों में फंसा मिला। शव देखते ही ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने तत्काल जमुआ पुलिस को इसकी सूचना दी। थाना प्रभारी विभूति देव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नदी से बाहर निकलवाया। शव क्षत-विक्षत था और उससे तेज दुर्गंध आ रही थी। कुछ ही देर में शव की पहचान जमुआ थाना क्षेत्र के दुम्मा गांव निवासी शनिचर तुरी की मां के रूप में हुई। परिजनों के अनुसार महिला की रविवार देर शाम स्वाभाविक मृत्यु हुई थी। हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार के लिए शव को तिलैया श्मशान घाट ले जाया गया था। इसी दौरान अचानक मूसलाधार बारिश शुरू हो गई और पोतै...