Gridih News: पोखरिया में उप स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास
गिरडीह, जुलाई 20 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पोखरिया में सोमवार को उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण कार्य का शिलान्यास बगोदर विधायक सह सचेतक नागेन्द्र महतो ने किया। इस अवसर पर विधायक नागेन्द्र महतो ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। पोखरिया में बननेवाले उप स्वास्थ्य केंद्र से पोखरिया एवं आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर मिल सकेगी। इससे सामान्य बीमारी के इलाज के लिए अब मरीजों को शहर या दूर नहीं जाना पड़ेगा। शिलान्यास के मौके पर मुखिया प्रदीप महतो, तालो महतो, धनपत महतो, डुमरचंद महतो, प्रकाश महतो, नुनूचंद महतो, खिरोधर साव, बसुदेव महतो, बसंत महतो, वार्ड सदस्य चमेली देवी, तलेश्वर महतो, झरीलाल महतो, बलेश्वर साव,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.