Gridih News: पैतृक गांव डुमरी पहुंच छठ महापर्व में शामिल हुए मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव
गिरडीह, नवम्बर 17 -- Gridih News: डुमरी। मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव अशोक बरनवाल ने छठ महापर्व अपने पैतृक आवास डुमरी में परिजनों के साथ मनाया। इस दौरान वे रविवार शाम और सोमवार सुबह डुमरी स्थित जमुनिया नदी छठ घाट पहुंचे और उदयीमान भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। खास बात यह रही कि वे किसी विशेष तामझाम की बजाय आम श्रद्धालुओं की तरह भीड़ के बीच घाट पहुंचे और पूजा-अर्चना के बाद परिजनों के साथ वापस लौट गए। उनके आगमन की जानकारी बहुत कम लोगों को हो सकी। वर्षों बाद छठ के अवसर पर पैतृक गांव पहुंचने की खबर मिलते ही उनके स्कूल के कई पुराने मित्र उनसे मिलने पहुंचे। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे का हाल-चाल जाना और बचपन की पुरानी यादें ताजा कीं। लंबे अंतराल के बाद हुई इस मुलाकात से उनके पुराने मित्रों में भी खासा उत्साह देखा गया। यह भी पढ़ें- Purnia News: पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.