Gridih News: पैगम्बर साहब जयंती को लेकर जमुआ में शांति समिति की बैठक
गिरडीह, अगस्त 22 -- Gridih News: जमुआ, प्रतिनिधि। हजरत मोहम्मद पैगम्बर साहब के जन्म दिन ( ईद ए मिलादुनबी) को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर शुक्रवार को जमुआ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता जमुआ बीडीओ अमल कुमार ने की। बैठक में पुलिस पदाधिकारियों के साथ-साथ दोनों समुदायों के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे। मौके पर थाना प्रभारी विभूतिदेव ने कहा कि पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। बैठक में लिए गए मुख्य निर्णय बिना लाइसेंस जुलूस नहीं, जुलूस निकालने के लिए पूर्व से लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। यह भी पढ़ें- आपसी प्रेम व सौहार्द के वातावरण में मनाएं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.