गिरडीह, नवम्बर 14 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। पारडीह-बदवारा मुख्य सड़क पर भंवरडीह के पास शुक्रवार की रात अनियंत्रित बाइक महुआ के पेड़ से सीधे टकरा गई। इस दुर्घटना में भंवरडीह के लखन यादव, ब्रह्मदेव यादव और सुभाष यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जाता है कि तीनों पारडीह मोड़ से एक ही बाइक से घर वापस लौट रहे थे। बीच रास्ते में बाइक अनियंत्रित हुई और सड़क किनारे महुआ पेड़ में सीधी टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल लखन यादव का दांत टूट गया और ब्रह्मदेव यादव का कान कट गया एवं सुभाष यादव को सिर पर गंभीर चोट लगी है। सूचना पाकर स्थानीय लोगों की भीड़ हो गई। राहत कार्य में जुटे स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि घटना की सूचना मिल...