गिरडीह, अक्टूबर 2 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र राजेंद्र नगर में गुरूवार दोपहर को घर में घुसकर पूर्व स्टॉफ ने व्यवसायी की पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर उसे बुरी तरह जख्मी कर दिया। हालांकि व्यवसायी की पत्नी को जख्मी कर भागने के क्रम में वह स्थानीय लोगों के हत्थे चढ़ गया और इसके बाद उसकी जमकर धुनाई हुई। धुनाई के बाद आरोपी को पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। घटना कालीबाबू हाता के निकट दिन के लगभग साढ़े बारह से पौने एक बजे के बीच की है। घटना के बाद हमले में गंभीर रूप से जख्मी नीति देवी को परिजनों ने आनन फानन में इलाज के लिए मर्सी अस्पताल ले गये। जहां फिलवक्त नीति देवी का इलाज चल रहा है। नीति देवी बरवाडीह स्थित सीमेंट और टीएमटी सरिया के थोक कारोबारी संजय बर्णवाल की पत्नी हैं। वहीं नीति पर धारदार हथियार से हमला करने...