गिरडीह, अक्टूबर 19 -- Gridih News: देवरी, प्रतिनिधि। जमुआ के पूर्व विधायक केदार हाजरा ने शारदीय नवरात्र की महाष्टमी पर रविवार को देवरी प्रखंड के विभिन्न पूजा पंडालों एवं दुर्गा मंदिरों का दौरा किया। जहां मंदिरों में स्थापित मा दुर्गा प्रतिमा की विधिवत पूजा अर्चना कर क्षेत्र में खुशहाली आने की कामना की। साथ ही उन्होंने क्षेत्र के लोगों को आपसी भाईचारे के साथ सौहार्दपूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा महोत्सव मनाने की अपील की। उन्होंने सार्वजनिक दुर्गा मंदिर मनकडीहा, फतेहपुर, देवरी, घोरंजी आदि पूजा पंडालों एवं दुर्गा मंदिरों में पूजा अर्चना की। दौरे के क्रम में उन्होंने फतेहपुर गांव में 63 केवीए का नया ट्रांसफार्मर का उद्घाटन कर ग्रामीणों को बिजली आपूर्ति बहाल करवायी। यह भी पढ़ें- Bhabua News: पंडाल व मूर्ति से संबंधित मोहनियां का फोटो कैप्शन मौके ...