गिरडीह, अगस्त 13 -- Gridih News: गिरिडीह। बेंगाबाद थाना क्षेत्र के सोनबाद तुरी टोला के ग्रामीणों ने उपायुक्त को आवेदन देकर अपने पारंपरिक रास्ते को रैयतों के द्वारा घेरे जाने की शिकायत दर्ज कराई है। ग्रामीणों का आरोप है कि गिरिडीह-बेंगाबाद मुख्य मार्ग और स्थानीय सरकारी स्कूल तक जाने वाले दशकों पुराने रास्ते को जबरन बंद किया जा रहा है। विरोध करने पर ग्रामीणों के साथ कई बार मारपीट भी हो चुकी है। सौंपे गए आवेदन पर अशोक कुमार तुरी, शंभू तुरी, गुलाब तुरी, धीरज तुरी, लक्ष्मी देवी और सविता देवी समेत दर्जनों ग्रामीणों के हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वे जन्म से ही इस रास्ते का उपयोग कर रहे हैं, इसलिए उन्हें न्याय दिलाते हुए आवागमन बहाल कराया जाए। मामले पर पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं फॉरवर्ड ब्लॉक के जिला संयोजक राजेश याद...