गिरडीह, अक्टूबर 14 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम ने बुधवार को महुआ के अवैध शराब कारोबार के खिलाफ कार्रवाई की है। दोनों टीमों ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर अवैध महुआ शराब की भट्ठियों पर छापा मारकर लगभग पांच क्विंटल जावा महुआ सहित भारी मात्रा में तैयार शराब को नष्ट कर दिया। छापेमारी अभियान में शामिल बेंगाबाद थाना के एसआई जगन्नाथ पान ने बताया कि सोनाबाद में चार जगहों पर, महुआर में दो जगहों पर और बेंगाबाद के हरिजन टोला किसनीचक में अवैध महुआ शराब के खिलाफ कार्रवाई की गई। इन स्थानों पर भारी मात्रा में जावा महुआ और तैयार शराब को बहाकर नष्ट किया गया, जबकि उत्पाद विभाग की टीम ने शराब की भट्ठियों और शराब बनानेवाले बर्तनों को तोड़कर नष्ट कर दिया। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: कोवाली में छापेमारी, 12...