Gridih News: पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
गिरडीह, जुलाई 17 -- Gridih News: गांडेय, प्रतिनिधि। अहिल्यापुर थाना की पुलिस ने बुधवार को एक आरोपी को गिरफ्तार करके गुरुवार को न्यायिक हिरासत में गिरिडीह जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी थाना क्षेत्र के चामलिट्टी गांव निवासी 35 वर्षीय कमलदेव मंडल है। बता दें कि पिछले माह चामलिट्टी गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। एक पक्ष के आवेदन के आधार पर पुलिस ने कमलदेव मंडल के खिलाफ 23/26 के तहत मामला दर्ज किया था। गिरफ्तारी के डर से कमलदेव मंडल देवघर जिला के करौ गांव में अपने रिश्तेदार के घर रह रहा था। गुप्त सूचना मिलने पर करौ बाजार से आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.