गिरडीह, अगस्त 21 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। भाजयुमो नेता हेसला निवासी मिथलेश यादव हत्याकांड के पुलिस द्वारा किए गए उद्भेदन से गांव की जनता असंतुष्ट है। ग्रामीणों ने इस घटना में होटल मालिक सहित अन्य शामिल लोगों पर भी कार्रवाई की मांग की है। इसे लेकर गुरुवार को प्रमुख आशा राज और मुखिया रामचंद्र यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण गुरुवार को बगोदर थाना पहुंचे और थाना प्रभारी राजेश कुमार से मुलाकात कर अपनी मांगें रखीं।

ग्रामीणों की शिकायत प्रमुख आशा राज ने कहा कि मिथलेश यादव हत्याकांड का उद्भेदन और हत्यारों की गिरफ्तारी का ग्रामीणों को इंतजार था। पुलिस ने उद्भेदन तो किया, लेकिन ग्रामीणों में अब भी असंतोष है। कुछ पैसों के लिए मिथलेश यादव की हत्या वाली बात लोगों को पच नहीं रही है। सोशल मीडिया से लेकर गांव तक में उद्भेदन को लेकर ...