Gridih News: पुलिस की मुस्तैदी से नाबालिग बरामद
गिरडीह, अगस्त 21 -- Gridih News: बेंगाबाद। कर्णपुरा पंचायत से 17 अगस्त को गायब हुई 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा को बेंगाबाद पुलिस ने पटना जंक्शन से सकुशल बरामद कर लिया है। एसआई विजय मंडल की तत्परता से बड़ी अनहोनी टल गई। बताया जाता है कि छात्रा बिना बताए घर से निकल गई थी। परिजनों ने पहले अपने स्तर से रिश्तेदारों और आसपास के गांवों में काफी खोजबीन की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो बेंगाबाद थाना में मामला दर्ज कराया और किसी के द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताई। शिकायत मिलते ही एसआई विजय मंडल ने मामले को गंभीरता से लिया। तकनीकी सेल और ह्यूमन इंटेलिजेंस की मदद से जांच शुरू की गई। अनुसंधान के क्रम में छात्रा का लोकेशन पटना रेलवे स्टेशन पर मिला। इसके बाद एसआई ने तुरंत पटना जीआरपी से संपर्क साधा। जीआरपी की मदद से छात्रा को स्टेशन परिसर से अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.