Gridih News: पुलिस की कार्यशैली के खिलाफ भाकपा माले का आंदोलन
गिरडीह, अक्टूबर 30 -- भाकपा माले ने किया थाना का घेराव Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर थाना पुलिस की कार्यशैली और कार्रवाई के खिलाफ शुक्रवार को भाकपा माले के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर विरोध जताया। इस दौरान थाना का घेराव किया गया। इसके माध्यम से थाना प्रभारी राजेश कुमार को हटाने, थाना में दर्ज फर्जी मुकदमे को वापस लेने एवं इलाके में हुई आपराधिक घटनाओं का उद्भेदन करते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित किए जाने की मांग की गई। कार्यक्रम में पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि बगोदर थाना प्रभारी की कार्यशैली से क्षेत्र की जनता नाराज है। इलाके में आपराधिक घटनाएं बढ़ी हैं। घटनाओं पर नकेल कसने और अपराधियों की गिरफ्तारी में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। अवैध कारोबारियों को पुलिस का संरक्षण प्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.