गिरडीह, अगस्त 30 -- Gridih News: गांडेय। गांडेय प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के विभिन्न गांवों में स्थित विद्यालयों में शनिवार को पुलिस अधिकारियों ने विद्यालयों मे अध्यनरत छात्र - छात्राओं को कानूनी जागरुकता के संबंध में जागरुक किया। इस क्रम में संत जोसेफ विद्यालय महेशमुंडा और प्लस टू उच्च विद्यालय गांडेय में एसडीपीओ जीतबाहन उरांव आर्दश उच्च विद्यालय बुधुडीह में पुलिस इंस्पेक्टर कमलेश पासवान ने बच्चों को जागरुक किया। पुलिस अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी दी। सड़क सुरक्षा को लेकर अधिकारियों ने कहा कि नाबालिग वाहन नहीं चलाएं। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करें तथा यातायात संकेतों और नियमों...