Gridih News: पुलिया निर्माण को लेकर रेस रहा प्रशासन
गिरडीह, अगस्त 3 -- Gridih News: गिरिडीह। गिरिडीह शहर के कालीबाड़ी चौक के पास पुलिया मरम्मत को लेकर रविवार को दिनभर इस रोड पर आवाजाही बंद रही। पुलिया निर्माण के लिए जेसीबी से ह्यूम पाइप डाला गया और रोड चालू कराने की दिशा में दिनभर काम किया गया। पुलिया का काम कराए जाने के कारण इस रोड से आने-जानेवाले लोगों को भारी दिक्कत आई। बतला दें कि गिरिडीह शहर का यह हृदयस्थल है और यह कई बाजारों को जोड़ता है। हिन्दुस्तान ने दो दिन पूर्व 31 जुलाई को कालीबाड़ी मार्ग पर रोजाना जाम लगने से परेशानी शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। माना जा रहा है कि इसके बाद ही प्रशासन रेस हुआ और जिम्मेवार विभाग को पुलिया बनाने का सख्त निर्देश दिया है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: पिछली बरसात में टूटी पुलिया की मरम्मत का इंतजार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.