Gridih News: पुरनाडीह को मिला 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर
गिरडीह, जुलाई 24 -- Gridih News: खोरीमहुआ। धनवार प्रखंड के सिरसाय पंचायत अंतर्गत पुरनाडीह गांव में लंबे समय से जारी बिजली संकट की समस्या का समाधान हो गया है। स्थानीय मुखिया गुड्डी देवी एवं समाजसेवी सूरज कुमार की संयुक्त पहल से गांव में जले हुए 63 केवीए ट्रांसफार्मर की जगह अधिक क्षमता वाला 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। इससे गांव के सैकड़ों उपभोक्ताओं को राहत मिली है। जानकारी के अनुसार 11 जुलाई को गांव का 63 केवीए ट्रांसफार्मर जल जाने से पूरे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। समस्या की सूचना मिलते ही मुखिया गुड्डी देवी ने ग्रामीणों का हस्ताक्षरयुक्त आवेदन बिजली विभाग को भेजा। इसके बाद मुखिया प्रतिनिधि संजय पांडेय लगातार विभागीय अधिकारियों के संपर्क में बने रहे। वहीं समाजसेवी सूरज कुमार ने भी अधिकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.