गिरडीह, अक्टूबर 23 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। सिंदूर खेला की पारंपरिक रस्म निभाने के बाद शुक्रवार को आम बागान सिहोडीह, सेंट्रल दुर्गा पूजा कमेटी बनियाडीह और पपरवाटांड़ दुर्गा पूजा समिति में मां दुर्गे को नम आंखों से विदाई दी गई। मां की प्रतिमा के विसर्जन के साथ ही तीनों स्थानों पर एक सप्ताह से चल रहे भव्य दुर्गा पूजा मेले का भी समापन हो गया। विदाई की बेला में श्रद्धालुओं के बीच एक ओर मां के जाने का भावुक क्षण था, तो दूसरी ओर अगले वर्ष फिर से मां के आगमन की प्रतीक्षा और उत्साह भी देखने को मिला। तीनों पूजा स्थलों पर प्रतिमा विसर्जन से पहले श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। महिलाओं ने पारंपरिक रूप से सिंदूर खेला की रस्म निभाई और एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर अखंड सौभाग्य की कामना की। इसके बाद ...