Gridih News: पीरटांड़: कुम्हरलालो में प्रस्तावित चिड़ियाघर निर्माण पर लग सकता है ग्रहण
गिरडीह, अक्टूबर 2 -- Gridih News: पीरटांड़, प्रतिनिधि। पीरटांड़ प्रखंड अंतर्गत कुम्हरलालो पंचायत क्षेत्र में प्रस्तावित चिड़ियाघर निर्माण को लेकर ग्रामीणों में असंतोष बढ़ने लगा है। जमीन और जंगल बचाने को लेकर प्रभावित गांवों के ग्रामीण अब आंदोलन के मूड में हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जिस क्षेत्र में चिड़ियाघर निर्माण की योजना प्रस्तावित है, वहां बड़ी संख्या में लोग जंगल और वन संपदा पर निर्भर हैं। ऐसे में परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण अथवा उपयोग किए जाने से उनकी आजीविका और परंपरागत संसाधनों पर असर पड़ सकता है। जानकारी के अनुसार, गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग के समीप कठवारा के पास बड़े भूभाग में चिड़ियाघर निर्माण की स्वीकृति मिली है। प्रस्तावित स्थल में वन विभाग की जमीन के साथ गैर-मजरूआ जमीन भी शामिल होने की बात सामने आ रही है। परियोजना के लिए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.