गिरडीह, नवम्बर 14 -- Gridih News: अजय भंडारी, पीरटांड़। गिरिडीह जिले के पिछड़े प्रखंडों में शुमार पीरटांड़ में रोजगार का अभाव आज भी एक बड़ी समस्या बनी हुई है। स्थानीय स्तर पर रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध नहीं होने के कारण प्रखंड के मजदूरों को रोजी-रोटी की तलाश में अपना घर-परिवार छोड़कर दूसरे राज्यों का रुख करना पड़ रहा है। रोजगार की तलाश में होनेवाला यह पलायन अब क्षेत्र की गंभीर सामाजिक और आर्थिक समस्या बनती जा रही है। खासकर ग्रामीण इलाकों के युवा और गरीब परिवारों के सामने आजीविका का संकट गहराता जा रहा है। बतला दें कि पीरटांड़ प्रखंड में खेती-बाड़ी के अलावा पारसनाथ पहाड़ पर तीर्थयात्रियों को डोली के सहारे यात्रा कराने का काम ही स्थानीय मजदूरों के लिए रोजगार का प्रमुख साधन है। हालांकि खेती पूरी तरह मौसम पर निर्भर है, वहीं डोली मजदूरी से मिल...