गिरडीह, अक्टूबर 1 -- Gridih News: पीरटांड़, प्रतिनिधि। पीरटांड़ प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में ज़मीन से जुड़े मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ज़मीन की खरीद-बिक्री, सीमांकन, अवैध कब्जे और दोहरी जमाबंदी को लेकर आए दिन तनाव की स्थिति बन रही है। समय पर निष्पक्ष निपटारा न होने के कारण कई मामले अंचल कार्यालय से लेकर अदालत तक लंबे समय से लंबित पड़े हैं। प्रखंड के मुख्य मार्गों, बाजार क्षेत्रों और तीर्थ पर्यटन स्थलों के आसपास ज़मीन की मांग और कीमतों में भारी उछाल आया है। इसके चलते गैर-मजरुआ और सार्वजनिक ज़मीनों पर कब्जे की कोशिशें बढ़ गई हैं। रास्ता, खेल मैदान और अन्य सामुदायिक जरूरतों के लिए इस्तेमाल होनेवाली भूमि पर कब्जे से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Gridih News: गैरमजरूआ भूमि पर कब्जे से बढ़ीं ग्रामीणों की...