गिरडीह, अक्टूबर 19 -- Gridih News: गांडेय, प्रतिनिधि। 14 अक्टूबर को अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के धरधरवा गांव में स्थानीय मोहली परिवार के ऊपर एक जमीन विवाद को लेकर किए गए हमले के बाद भी पीड़ित परिवार दहशत में जी रहे हैं, जबकि हमला करनेवाले उन्हें आगे भी बुरा अंजाम भुगतने की चुनौती दे रहे हैं। इस मामले में दोषियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवारों की सुरक्षा की जानी चाहिए। उक्त बातें ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के जिला संयोजक एवं पूर्व जिप सदस्य राजेश यादव ने पीड़ित मोहली परिवार के घायल सदस्यों तथा अन्य परिजनों से मुलाकात किए जाने के उपरांत अहिल्यापुर थाना पुलिस पदाधिकारी से मिलने के दौरान प्रेस बयान में भी कही। उन्होंने कहा कि पीड़ित परमेश्वर मोहली, जिनका दोनों हाथ इस हमले में टूट गया है, के कथनानुसार उनकी खतियानी जमीन पर ही उनका मकान है जिससे सटी...