गिरडीह, अक्टूबर 23 -- मारपीट के मामले में न्याय की गुहार Gridih News: झारखंडधाम, प्रतिनिधि। हीरोडीह थाना क्षेत्र के चिकनाडीह पंचायत की एक महिला विनीता देवी ने अपने ही गांव के हेमन पंडित द्वारा मारपीट कर घायल करने के मामले में न्याय के लिए शुक्रवार को सपा कार्यालय पहुंची। उन्होंने सपा जिला अध्यक्ष रमेश वर्मा के आवासीय कार्यालय कोदंबरी के बगल सिहोडीह में जाकर आवेदन सौंपी है। आवेदन के अनुसार इसी माह के ग्यारह तारीख को हेमन पंडित पिता बदन पंडित द्वारा उसके घर का दरवाजा तोड़ने की कोशिश की जा रही थी। उसके विरोध करने पर उसके साथ हेमन पंडित ने मारपीट की। इसके चार दिन पूर्व में भी हेमन पंडित ने लालमणि पंडित और पार्वती देवी को उसके घर भेजकर मारपीट करवाई थी। लोकनाथ पंडित ने भी मारपीट की। इनलोगों का कहना था कि पांच हजार तुमने ब्याज पर लिया। इसको भुगत...