गिरडीह, जुलाई 16 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह जिले के गांवा प्रखंड के पिहरा में 17 जुलाई 2026 को शहीद समाजसेवी बलदेव साव की पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई जाएगी। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी हजारों गरीब और असहाय लोगों के बीच धोती, साड़ी वितरण और दरिद्र भोज का आयोजन किया जाएगा। इस पुण्यतिथि समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। शहीद के सुपुत्र भाजपा नेता सुरेश साव ने बताया कि उनके पिता बलदेव साव ने झारखंड और बिहार की सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाकर उनकी गतिविधियों पर काफी हद तक अंकुश लगाया था। इसी कारण वे नक्सलियों की आंखों की किरकिरी बन गए थे। 16 जुलाई 2003 की रात नक्सलियों ने उन्हें घेरकर गला रेत कर हत्या कर दी थी। साथ ही उनके घर को डायनामाइट से उड़ा दिया...