गिरडीह, जुलाई 6 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद थाना क्षेत्र के लुप्पी गांव में पिता के साथ मिलकर पुत्र व उनकी पत्नी ने सौतेली सास के साथ मारपीट कर दी। मारपीट की घटना में सौतली सास गंभीर रूप से घायल हो गई। विवाद का कारण घरेलू मामला बताया जाता है। मारपीट में जख्मी हुई रहीना प्रवीण ने इलाज के बाद शनिवार को बेंगाबाद थाना में आवेदन देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने पीड़िता के आवेदन के आधार पर थाना में कांड संख्या 114/ 26 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। लुप्पी निवासी रहीना प्रवीण पति इम्तियाज अंसारी द्वारा थाने में दिए गए आवेदन में स्पष्ट किया है कि 02 जुलाई की दोपहर 12 बजे के करीब उसका पति इम्तियाज अंसारी उर्फ इंचार्ज अंसारी, सौतेला बेटा अताउल अंसारी और बहू नसीमा खातून ने घरेल...