गिरडीह, जुलाई 15 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा की पुरानी कमेटी को भंग कर नई कमेटी का गठन कर दिया गया है। नई कमेटी में गांडेय के पूर्व विधायक प्रो जयप्रकाश वर्मा केंद्रीय अध्यक्ष मनोनीत हुए है। केंद्रीय अध्यक्ष सह गाण्डेय के पूर्व विधायक प्रो जय प्रकाश वर्मा ने बताया कि मोर्चा के कोर कमेटी द्वारा पुरानी कमेटी को भंग कर नई कमेटी के गठन का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया था। इसी आलोक में नई कमेटी गठित की गयी है। बताया कि कमेटी में डॉ दिलीप कुमार सोनी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बोकारो के इंद्रदेव महतो, रांची के उपेंद्र नारायण सिंह, ललित चौधरी व विजय महतो एवं हजारीबाग के कुनेश्वर महतो को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसी प्रकार रांची के अब्दुल खालिद को संगठन महामंत्री, गिरिडीह के सुरेंद्र कुमार कुशवाहा को संगठन मंत्री, रांची ...