गिरडीह, जुलाई 3 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह प्रखंड के पिंडाटांड़ पंचायत में जल जीवन मिशन के तहत 63 जलापूर्ति योजनाएं स्वीकृत हैं। इनमें 51 योजनाएं नियमित संचालित है और हजारों ग्रामीणों को इससे पेयजल भी उपलब्ध हो रहा है। शेष 12 योजनाओं में तकनीकी व स्थानीय कारणों से अस्थायी व्यवधान उत्पन्न हुआ है, जिनके समाधान के लिए युद्धस्तर पर विभाग कार्रवाई कर रहा है। विभागीय समीक्षा में यह बात सामने आई कि एक योजना में बोरिंग धंसी है, दूसरी में मोटर खराब है। दो अन्य योजनाओं में मोटर एवं कंट्रोलर संबंधी तकनीकी समस्या तथा कुछ योजनाओं में जलस्रोत (ड्राई बोर) से जुड़ी चुनौतियों के कारण जलापूर्ति प्रभावित हुई है। संबंधित सभी योजनाओं के पुनर्संचालन के लिए आवश्यक मरम्मत एवं तकनीकी सुधार कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल ...