गिरडीह, अक्टूबर 26 -- गावां में पासी समाज की संयुक्त बैठक Gridih News: गावां, प्रतिनिधि। गावां अंबेडकर भवन में रविवार को अखिल भारतीय पासी समाज, गिरिडीह के तत्वावधान में गावां एवं तिसरी प्रखंड की संयुक्त बैठक हुई। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र कुमार चौधरी उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता रणधीर चौधरी ने की, जबकि मंच का संचालन अरुण चौधरी ने किया। बैठक के दौरान सभी वक्ताओं ने बारी-बारी से समाज के विकास, सामाजिक एकता, संगठन की मजबूती तथा समाज के लोगों के उत्थान से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार रखा। वक्ताओं ने समाज के सर्वांगीण विकास के लिए आपसी सहयोग एवं एकजुटता को आवश्यक बताया। बैठक में आगामी कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई तथा भविष्य में समाजहित से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए अगली कार्यकारिणी बैठक आयोजित करने का प...