गिरडीह, जुलाई 24 -- Gridih News: पारसनाथ महाविद्यालय, इसरी बाजार में शुक्रवार को दो अलग-अलग शैक्षणिक संगोष्ठियों का आयोजन किया गया। अर्थशास्त्र विभाग की ओर से 'विश्व व्यापार संगठन एवं वैश्विक व्यापार' तथा हिंदी विभाग की ओर से महान साहित्यकार जयशंकर प्रसाद की जीवनी एवं साहित्यिक योगदान विषय पर सेमिनार आयोजित हुआ। दोनों कार्यक्रमों की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार मिश्रा ने की। यह भी पढ़ें- शैक्षणिक मार्केट सर्वे का आयोजनअर्थशास्त्र विभाग की संगोष्ठी अर्थशास्त्र विभाग की संगोष्ठी में मुख्य अतिथि घाघरा कॉलेज के प्रो. रंजन कुमार ने विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) की स्थापना, उद्देश्य, कार्यप्रणाली और वैश्विक व्यापार में इसकी भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने भारत जैसे विकासशील देशों के लिए डब्ल्यूटीओ से जुड़ी चुनौति...