Gridih News: पारसनाथ पहाड़ी के जिरुवाबेड़ा से विस्फोटक बरामद
गिरडीह, अक्टूबर 12 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। पारसनाथ पहाड़ी के जिरुवाबेड़ा जंगल से नक्सलियों द्वारा विध्वंसक घटना को अंजाम देने के लिए छुपा कर रखी गई विस्फोटक सामग्री एवं हथियार बरामद किया गया है। एसपी डॉ बिमल कुमार एवं सीआरपीएफ 154 बटालियन के कमांडेंट सुनील दत्त त्रिपाठी को मिली गुप्त सूचना पर चलाये गये सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस एवं सुरक्षा बलों को यह कामयाबी मिली है। दरअसल, 10 अक्तूबर की रात एसपी एवं कमांडेंट को गुप्त सूचना मिली थी कि जिरूवाबेड़ा जंगल के पास नक्सलियों द्वारा विस्फोटक सामग्री एवं हथियार छुपाकर रखा गया है। इसी सूचना पर एसपी एवं कमांडेंट द्वारा आवश्यक कार्रवाई हेतु अपर पुलिस अधीक्षक (अभि.) सुरजीत कुमार, सीआरपीएफ के द्वितीय कमान पदाधिकारी अभिनव आनंद के संयुक्त नेतृत्व में एक टीम का गठन कर सर्च ऑपरेशन चलाने का निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.