गिरडीह, सितम्बर 5 -- Gridih News: डुमरी। औषधीय पौधों के प्रति लोगों में जागरुकता बढ़ाने, किसानों की आय में वृद्धि करने और पारंपरिक औषधीय ज्ञान के संरक्षण के उद्देश्य से शुक्रवार को पारसनाथ कॉलेज इसरी बाजार में शतावरी जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड (एनएमपीबी), आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में शतावरी के औषधीय गुण, स्वास्थ्य लाभ एवं इसकी खेती से होनेवाले आर्थिक लाभों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्घाटन गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, डुमरी एसडीओ राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, गिरिडीह कॉलेज के प्राचार्य सह पारसनाथ कॉलेज के सचिव प्रो. डॉ. मृगेन्द्र नारायण सिंह, जिप सदस्य प्रदीप मंडल एवं पारसनाथ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इससे...