Gridih News: पानी के बाद 30 ट्रैक्टर बालू डालकर बुझाई जा सकी आग
गिरडीह, नवम्बर 9 -- Gridih News: बिरनी, प्रतिनिधि। प्रखंड के सिमराढाब पंचायत अंतर्गत पलौंजिया बाजार स्थित संजय साव के बंद पड़े पुराने मकान में रविवार को आग लग गई। काफी दिनों से रखे कचरे में आग पकड़ने के कारण काफी दुर्गंध होने लगी जिससे लोगों को दम घुटने लगा। इसके बाद ही लोगों को घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद बगल के दुकानदार रघु मोदी ने फोन कर संजय साव को घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना पर प्रमुख रामू बैठा समेत दर्जनों लोग घटनास्थल पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया परंतु तबतक आग की लपटें काफी बढ़ गई थी। प्रमुख बैठा ने अग्निशमन वाहन को सूचना दी। अग्निशमन वाहन घटनास्थल पहुंचकर ग बुझाने का काफी प्रयास किया परंतु वाहन का पूरा पानी खत्म हो जाने के बाद भी आग नहीं बुझी। अग्निशमन वाहन के कर्मी रात भर आग पर काबू नहीं पा सके।
बंद मकान में लगी आग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.